प्रयागराज: पूर्व सैनिकों की बैठक में जोरदार हल्ला बोल

Please Share

प्रयागराज, 07 दिसंबर 2025 प्रयागराज: Strong protest at the meeting of ex-servicemen पूर्व सैनिकों की बैठक में जोरदार हल्ला बोल, 17 दिसंबर को निकलेगी भव्य पेंशनर्स एकता पदयात्रा, पेंशनर दिवस पर सरकार को सौंपेंगे मांग-पत्र
वीर सेनानी पूर्व सैनिक कल्याण समिति प्रयागराज के तत्वावधान में रविवार को तपोवन पार्क, न्यू कैंट रोड (रेडियो स्टेशन के समीप) में सैकड़ों पूर्व सैनिकों एवं पेंशनर्स की एक महत्वपूर्ण बैठक हुई। बैठक में आठवें वेतन आयोग में पेंशन रिवीजन न होने, डीए-डीआर को मूल वेतन में मर्ज न करने और हाल में हुई दो पूर्व सैनिकों की हत्याओं पर भारी आक्रोश व्यक्त किया गया।

बैठक ने सर्वसम्मति से 17 दिसंबर 2025 को पेंशनर दिवस को धूमधाम से मनाने तथा इंदिरा गांधी प्रतिमा चौराहा से तपोवन पार्क तक विशाल “पेंशनर्स एकता पदयात्रा” निकालने का ऐलान किया।बैठक की अध्यक्षता सूबेदार (से.नि.) ईश्वर चंद्र तिवारी ने की जबकि संचालन सूबेदार (से.नि.) श्याम सुंदर सिंह पटेल और संयोजन सूबेदार (से.नि.) जी यादव ने किया। इस मौके पर मुख्य संचालक श्याम सुंदर सिंह पटेल ने कहा, “भारत सरकार ने आठवां वेतन आयोग तो गठित कर दिया, लेकिन पेंशनर्स के पेंशन रिवीजन का कोई जिक्र नहीं है। डीए-डीआर को मूल वेतन में मर्ज करने में भी संशय है। इससे देशभर के लाखों पेंशनर्स में भयंकर आक्रोशित हैं। हम चुप नहीं बैठेंगे।”बैठक में निम्नलिखित प्रमुख प्रस्ताव सर्वसम्मति से पारित किए गए:

  1. 17 दिसंबर 2025 को यूनाइटेड फोरम ऑफ पेंशनर्स एसोसिएशन के साथ मिलकर लाल बहादुर शास्त्री तपोवन पार्क में भव्य पेंशनर दिवस समारोह मनाया जाएगा।
  2. इसी दिन सुबह इंदिरा गांधी प्रतिमा चौराहा से तपोवन पार्क तक सभी पेंशनर्स की संयुक्त “पेंशनर्स एकता पदयात्रा” निकाली जाएगी।
  3. आठवें वेतन आयोग में पेंशन रिवीजन, OROP-2 के बकाया एरियर का तत्काल भुगतान, डीए-डीआर को मूल वेतन में मर्ज करना, मेडिकल सुविधाओं में सुधार सहित दर्जनों मांगों का विस्तृत मांग-पत्र प्रधानमंत्री, रक्षा मंत्री एवं उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री को भेजा जाएगा।

पूर्व सैनिकों की हत्याओं पर भारी गुस्सा Strong protest at the meeting of ex-servicemen

बैठक में प्रयागराज में हाल में हुई दो पूर्व सैनिकों की हत्याओं पर तीखा रोष जताया गया। नायक (से.नि.) अमर सिंह की धूमनगंज थाना क्षेत्र के अंतर्गत एयरपोर्ट पुलिस चौकी के पास अज्ञात हमलावरों ने धारदार हथियारों से निर्मम हत्या कर दी थी। अभी तक न तो हत्यारों का पता चला और न ही कोई गिरफ्तारी हुई। इसी तरह करछना तहसील के सैनिक विवेक सिंह की 29 नवंबर को हत्या कर दी गई।अध्यक्ष ईश्वर चंद्र तिवारी ने कहा, “सैनिक जीवनभर देश की रक्षा करता है।

सेवानिवृत्ति के बाद सरकार उसे गौरवशाली नागरिक का दर्जा देती है, लेकिन उसकी जान-माल की सुरक्षा नहीं हो पा रही। पुलिस और प्रशासन की घोर लापरवाही के कारण पूर्व सैनिक असुरक्षित महसूस कर रहे हैं। हम मांग करते हैं कि दोनों हत्याओं का शीघ्र खुलासा हो और हत्यारों को फांसी जैसी कठोरतम सजा दी जाए।”पूर्व सैनिकों ने चेतावनी दी कि यदि जल्द न्याय नहीं मिला तो बड़ा आंदोलन किया जाएगा।

“संगठन में शक्ति है” का दिया नारा

अध्यक्ष एवं वक्ताओं ने एक स्वर में कहा कि अब चुप बैठने का समय नहीं है। सभी पूर्व सैनिकों एवं पेंशनर्स को एकजुट होकर संगठित होना होगा। “संगठन में ही शक्ति है और यही सफलता का सोपान है।” बैठक में पूर्व सैनिकों ने एक-दूसरे से हाथ मिलाकर एकजुटता का संकल्प लिया।

बैठक में प्रमुख रूप से सूबेदार श्याम सुंदर सिंह पटेल, सूबेदार ईश्वर चंद्र तिवारी, शिव चरण सिंह, जी यादव, एस एन मिश्रा, बच्चा लाल प्रजापति, मोहम्मद शाहिद उस्मानी, ए कुमार, बिनोद कुमार सिंह, मंसूर हसन, शिवराज गुप्ता, राम कृपाल मौर्य, प्यारेलाल, आलोक गांगुली, आर के श्रीवास्तव, ज्योति पाण्डेय सहित सैकड़ों पूर्व सैनिक एवं उनके परिजन उपस्थित रहे।अंत में धन्यवाद ज्ञापन एवं भारत माता की जय के नारों के साथ बैठक संपन्न हुई।

DefencePrayagrajUttar Pradesh

Rakesh Pandey

राकेश पांडेय मुख्य संपादक रिलाएबल मीडिया भारत है, राष्ट्रीय और अंतर्राष्ट्रीय पत्रकारिता में 20 वर्षो से अपनी सेवाएं दे रहे हैं।