बड़ोदरा बस स्टेशन का उद्घाटन मोदी ने किया ,लवणेंन भोज्यं हो गया ,एक की मौत
Modi Inaugurates Vadodara Bus Station वडोदरा सेंट्रल बस स्टेशन पर शुक्रवार को दोपहर बस स्टेशन का ऊपरी शेड ढहने की दुर्घटना हुई. भारी-भरकम स्ट्रक्चर अचानक गिर जाने से चारों तरफ मलबा फैल गया. घटना के बाद अफरा-तफरी मच गई.
वडोदरा सेंट्रल बस स्टेशन पर एक दुर्घटना में एक व्यक्ति की मौत की घटना सामने आई है. बस स्टेशन के ऊपरी हिस्से का भारी-भरकम स्ट्रक्चर अचानक टूट कर गिर गया है. इसके कारण मलबे के नीचे दबने से एक व्यक्ति की दर्दनाक मौत हो गई है. घटना के चलते यात्रियों में भारी भगदड़ और अफरा-तफरी का माहौल है. घटना की सूचना मिलते ही फायर ब्रिगेड और पुलिस का काफिला घटनास्थल पर पहुंच गया है. बस परिसर को घेरकर मलबा हटाने का काम शुरू कर दिया गया है.
• वडोदरा बस स्टेशन पर नरसिंहभाई दवे बस पकड़ने जा रहे थे.
• इतने में बस स्टेशन का एक स्ट्रक्चर गिर पड़ा, नरसिंहभाई की दबकर मौत हो गई.
• ये बस स्टेशन 114 करोड़ रुपए लगाकर बना है. इसका उद्घाटन मोदी न किया था.
डीसीपी जगदीश चावड़ा ने बताया कि मृतक नरसिंहभाई गोविंदभाई दवे अहमदाबाद के चांदखेड़ा निवासी थे. इसकी मौखिक सूचना मिली है. इसके अलावा किसी के हताहत होने की सूचना नहीं है. हम एफएसएल जैसी अलग-अलग एजेंसियों को बुलाकर नमूना परीक्षण करवाएंगे. दमकल विभाग और अन्य एजेंसियों की मदद से मलबा हटाया जाएगा. फिलहाल हमने एक्सीडेंटल डेथ का मामला दर्ज कर लिया है. जांच में अगर कोई आपराधिक मामला पाया जाता है तो हम कानूनी कार्रवाई करेंगे.
डोदरा सेंट्रल बस स्टेशन पर शुक्रवार को दोपहर बस स्टेशन का ऊपरी शेड ढहने की दुर्घटना हुई. भारी-भरकम स्ट्रक्चर अचानक गिर जाने से चारों तरफ मलबा फैल गया. घटना के बाद अफरा-तफरी मच गई. इसके बाद बस स्टेशन पर मौजूद लोगों ने तुरंत बचाव कार्य शुरू किया.
बाद में घटना की जानकारी मिलने पर एसटी (ST) तंत्र के उच्च अधिकारियों सहित, स्थानीय पुलिस और फायर ब्रिगेड के जवान भी मौके पर पहुंचे. मलबे के नीचे दबी हुई हालत में एक शव बाहर निकाला गया. उसे पोस्टमार्टम की प्रक्रिया के लिए अस्पताल भेजा गया है.
114 करोड़ रुपए की लागत से बना था बस स्टेशन Modi Inaugurates Vadodara Bus Station
मिली जानकारी के अनुसार, आज जहां यह दुर्घटना हुई है, उस वडोदरा सेंट्रल बस स्टेशन का निर्माण 114 करोड़ रुपये की लागत से हुआ था. करीब एक-डेढ़ साल पहले पीएम मोदी के हाथों ही इसका उद्घाटन किया गया था. चुनाव के समय ही इसके धराशायी होने से एक व्यक्ति की जान चली गई है. इस दुर्घटना में एक व्यक्ति की मौत होने की खबर सामने आई है. हालांकि अन्य कोई बड़ी जनहानि हुई है या नहीं, इस संबंध में पुलिस आगे की जांच कर रही है.

Reliable media Desk 24/7

