Operation Sindoor के नायक: Air Commodore Rohit Kapil

Please Share

नई दिल्ली/सिरसा: मई 2025 में Operation Sindoor के दौरान जब पाकिस्तान ने दिल्ली को निशाना बनाते हुए Fatah-II बैलिस्टिक मिसाइल दागी, तो भारतीय वायुसेना की सतर्कता और Air Commodore Rohit Kapil की नेतृत्व क्षमता ने बड़े हमले को टाल दिया। हरियाणा के सिरसा के आसमान में Barak-8 सतह से हवा में मार करने वाली मिसाइल सिस्टम ने incoming threat को हवा में ही मलबे में बदल दिया।45 Wing सिरसा के AOC Air Commodore Rohit Kapil की यूनिट को incoming खतरे की सूचना मिलते ही सक्रिय कर दिया गया।

मिसाइल, जो संभवतः Shaheen-II या Fateh वेरिएंट थी, दिल्ली की ओर बढ़ रही थी लेकिन सिरसा के ऊपर इंटरसेप्ट हो गई। स्थानीय लोगों ने आकाश में विस्फोट और मलबा गिरने की खबरें दीं, जिसे IAF और पुलिस ने रिकवर किया।

Air Commodore Kapil, जो Su-30MKI के अनुभवी पायलट और Category ‘A’ Qualified Flying Instructor हैं, न सिर्फ offensive operations की प्लानिंग में शामिल थे बल्कि terminal air defence को भी execute किया।

उनके 3500+ फ्लाइंग घंटों के अनुभव और UK स्टाफ कोर्स ने उन्हें इस चुनौती के लिए तैयार किया। पहले Vayu Sena Medal पा चुके Kapil को इस कार्रवाई के लिए Yudh Seva Medal से सम्मानित किया गया।रक्षा विशेषज्ञों के अनुसार, सिरसा जैसे फॉरवर्ड बेस पर तैनात air defence ने Pakistan के इरादों को नाकाम किया। Operation Sindoor में IAF ने integrated air defence की ताकत दिखाई, जिसमें S-400 और Barak-8 जैसे सिस्टम ने कई threats को रोका।देश के ज्यादातर लोग इस हीरो की कहानी नहीं जानते, लेकिन Air Commodore Rohit Kapil और उनकी टीम ने साबित कर दिया कि जब हम चैन की नींद सो रहे होते हैं, तब वे सतर्क रहकर देश की रक्षा करते हैं।

सैल्यूट to IAF और ऐसे वीर अधिकारियों को!

Jatin Shukla

जतिन शुक्ला जाने माने जर्नलिस्ट हैं जो रिलाएबल मीडिया भारत से विगत 10 वर्षो से जुड़े है और वर्तमान में स्टेट हेड उत्तराखंड / दिल्ली हैं।