प्रयागराज में कल जुटेगा आई.टी. और एम.एस.एम.ई. के दिग्गजों का महाकुंभ, ‘स्टेक पार्टनर समिट-2026’ में होगा तकनीक और सम्मान का समागम
- आयोजन: रविवार, 19 जुलाई 2026 | समय: सुबह 11:00 बजे
- स्थान: होटल रामा कॉन्टिनेंटल, सिविल लाइंस, प्रयागराज
- आयोजक: स्टेक ग्रुप (लोकल से नेशनल स्तर पर कार्यरत प्रमुख कंपनी)
प्रयागराज, 18 जुलाई 2026:
संगम नगरी प्रयागराज में कल यानी 19 जुलाई (रविवार) को इनफॉर्मेशन टेक्नोलॉजी (IT) और सूक्ष्म, लघु एवं मध्यम उद्योग (MSME) क्षेत्र के दिग्गजों का एक बड़ा समागम होने जा रहा है। स्थानीय स्तर से शुरुआत कर राष्ट्रीय पटल पर अपनी पहचान बनाने वाले ‘स्टेक ग्रुप’ के तत्वाधान में “STEK Partner Summit-2026” का आयोजन सिविल लाइंस स्थित होटल रामा कॉन्टिनेंटल में सुबह 11 बजे से किया जाएगा। तकनीक, ज्ञान और सम्मान के इस अनूठे समागम में देश-विदेश की जानी-मानी टेक कंपनियों के शीर्ष अधिकारी और विशेषज्ञ शिरकत करेंगे।
दिग्गज विशेषज्ञ करेंगे मार्गदर्शन:
इस समिट में मुख्य रूप से आई.टी. जगत के जाने-माने विशेषज्ञ शामिल होकर उपस्थित व्यवसायियों और पार्टनर्स का मार्गदर्शन करेंगे। आमंत्रित अतिथियों में:
- श्री पवन कुमार सिंह (जोनल मैनेजर, एच.पी. इंडिया)
- श्री अनिल मारवाह (सहायक प्रबन्ध निदेशक, माइक्रोटेक)
- श्री अतुल गुप्ता (प्रबन्ध निदेशक, लैपकेयर)
- श्री आनन्द श्रीवास्तव (सेल्स हेड – नॉर्थ इंडिया, वेस्टर्न डिजिटल WD)
- श्री अनिल पंसारी (ब्रान्च हेड, राशि पेरिफेरल्स लि०)
- श्री अमित श्रीवास्तव (महाप्रबन्धक, सी.पी. प्लस – आदित्य इन्फोटेक)
- श्री राकेश गोयल (जोनल मैनेजर, DELL)
- श्री एच.एन. तिवारी (सम्पादक, आई.टी. मीडिया कम्प्यूटर न्यूज)
- श्री सुशील खरबन्दा (अध्यक्ष, सिविल लाइंस व्यापार मंडल)
- श्री आशीष केसरवानी (एम.डी., एस.पी.आर.एल ग्रुप)
- श्री अभिनव कोहली (वाइस चेयरमैन, आई.सी.ए.आई)
- श्री संदीप मालवीय (अन्तर्राष्ट्रीय कॉर्पोरेट एवं सॉफ्ट स्किल ट्रेनर) शामिल हैं।
आधुनिक तकनीक की जानकारी और वितरकों का सम्मान:
स्टेक ग्रुप के संस्थापक एवं प्रबन्ध निदेशक श्री शिवशंकर सिंह (महामंत्री – सिविल लाइन्स व्यापार मण्डल एवं सदस्य राष्ट्रीय कार्यकारिणी – FAIITA) ने बताया कि इस समिट का मुख्य उद्देश्य आधुनिक तकनीकी ज्ञान को साझा करना और भविष्य में आने वाले नए प्रोडक्ट्स व इनोवेशंस के बारे में विस्तार से जानकारी देना है।
इसके साथ ही, कार्यक्रम में उत्तर प्रदेश के उन वितरकों (Distributors) और पार्टनर्स को विभिन्न पुरस्कारों से पुरस्कृत एवं सम्मानित किया जाएगा, जिन्होंने अपने निर्धारित लक्ष्यों (Targets) को सफलतापूर्वक पूरा किया है।
प्रेस एवं मीडिया आमंत्रण:
संस्थापक शिवशंकर सिंह ने सभी मीडिया बंधुओं, पत्रकारों और छायाकारों को इस गरिमामयी समागम में सादर आमंत्रित किया है, ताकि तकनीक और विकास के इस महत्वपूर्ण कार्यक्रम को जन-जन तक पहुँचाया जा सके।

Reliable media Desk 24/7

