प्रेस वार्ता में अधिवक्ता नूर आलम का महिला पर सनसनीखेज दावा, हनी ट्रैप का आरोप
प्रेस वार्ता के दौरान हाई कोर्ट अधिवक्ता नूर आलम ने महिला पर गंभीर आरोप लगाए हैं। व्यक्ति ने दावा किया कि महिला अलग-अलग नामों से सोशल मीडिया पर सक्रिय है और हनी ट्रैप, ब्लैकमेलिंग कर करोड़ों की उगाही कर चुकी है।
प्रेस वार्ता में अधिवक्ता ने कुछ तस्वीरें दिखाई जिसकी पुस्टि रिलाएबल मीडिया भारत नहीं करता है। जिनमें महिला अवैध तमंचा और AK-47 जैसे हथियारों के साथ नजर आ रही है। ये फोटो अब वायरल हो रही हैंऐसा अधिवक्ता का दावा है ।
आरोप है कि महिला के खिलाफ 14 से अधिक आपराधिक मामले दर्ज हैं। आरोप है की 2021 में एक व्यक्ति पर धारा 376 के तहत केस दर्ज कराकर ₹16 लाख की जमीन अपने गैंग के नाम करवा ली थी।
कुछ लोगो का कहना है की अधिवक्ता के खिलाफ एक एफआईआर दर्ज हुई है। हालाँकि पुलिस जांच के बाद असलियत सामने आयेगी। पर फिलहान प्रेस कॉन्फ्रेंस करके अधिवक्ता ने सनसनीखेज़ आरोप जड़ दिया है।

Reliable media Desk 24/7

