जनसत्तादल लोकतान्त्रिक पार्टी ने छत्रिय महासभा के साथ हर्षोल्लाष के साथ मनाई महाराणाप्रताप जयंती महापौर गणेश केसरवानी रहे उपस्थित

Please Share

Prayagraj : जनसत्तादल लोकतान्त्रिक पार्टी, छत्रिय महासभा तथा आम जनमानस द्वारा महाराणा प्रताप जयंती धूमधाम एवं हर्षोल्लास के साथ मनाई गई। कार्यक्रम में महानगर महापौर श्री गणेश केसरवानी मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहे।कार्यक्रम की शुरुआत में महानगर अध्यक्ष एडवोकेट एस पी सिंह, प्रधान महासचिव वी के सिंह राजू एवं छत्रिय महासभा के अध्यक्ष इंजीनियर राजेश सिंह ने महापौर श्री गणेश केसरवानी का स्वागत किया। तत्पश्चात महापौर महोदय ने महाराणा प्रताप की प्रतिमा पर पुष्पमाला अर्पित कर उन्हें श्रद्धांजलि दी।

महापौर श्री गणेश केसरवानी ने संबोधित करते हुए कहा,

“महाराणा प्रताप भारतीय इतिहास के सर्वश्रेष्ठ योद्धा एवं स्वाभिमान के प्रतीक हैं। उनकी अदम्य साहस, स्वतंत्रता प्रेम और मातृभूमि के प्रति समर्पण से हम सभी को प्रेरणा लेनी चाहिए। आज के युग में भी उनके जीवन मूल्यों — साहस, त्याग और आत्मसम्मान — को अपनाकर हम एक मजबूत राष्ट्र का निर्माण कर सकते हैं।”

महानगर अध्यक्ष एडवोकेट एस पी सिंह ने कहा,

“महाराणा प्रताप ने कभी भी समझौता नहीं किया। उनका जीवन हमें सिखाता है कि चाहे कितनी भी विपरीत परिस्थितियाँ हों, सत्य और न्याय के मार्ग पर चलते रहना चाहिए। जनसत्तादल लोकतान्त्रिक पार्टी इन आदर्शों को आत्मसात करते हुए जनसेवा का कार्य कर रही है।”

छत्रिय महासभा के अध्यक्ष इंजीनियर राजेश सिंह ने अपने संबोधन में कहा,

“महाराणा प्रताप छत्रिय शौर्य और वीरता के अनुपम उदाहरण हैं। हम छत्रिय महासभा उनके आदर्शों को युवा पीढ़ी तक पहुंचाने का निरंतर प्रयास कर रहे हैं। आज का यह कार्यक्रम इसी दिशा में एक छोटा सा प्रयास है।”उक्त अवसर पर जनसत्तादल लोकतान्त्रिक पार्टी के प्रधान महासचिव वी के सिंह राजू, शोभित सिंह, विकास सिंह, श्रीमती पूनम पांडेय, राकेश पांडेय, हरिहर सिंह, भारती सिंह के साथ बड़ी संख्या में कार्यकर्ता एवं आम जनमानस उपस्थित रहे।

RMB News Desk

Reliable media Desk 24/7