प्रयागराज के हनुमान मंदिर में बागेश्वर धाम सरकार ने टेका माथा
धार्मिक नगरी प्रयागराज में आज भक्ति और आस्था का अनोखा संगम देखने को मिला, जब धीरेन्द्र कृष्ण शास्त्री (बागेश्वर धाम सरकार) ने प्रसिद्ध लेटे हुये हनुमान मंदिर प्रयागराज में पहुंचकर विधि-विधान से पूजा-अर्चना की और भगवान हनुमान के चरणों में माथा टेका।
उनके मंदिर पहुंचते ही श्रद्धालुओं की भारी भीड़ उमड़ पड़ी। “जय श्री राम” और “बजरंगबली की जय” के नारों से पूरा मंदिर परिसर गूंज उठा।
दर्शन के दौरान सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए गए थे, ताकि किसी भी प्रकार की अव्यवस्था न हो।
बागेश्वर धाम सरकार ने मंदिर में देश की सुख-समृद्धि और जनकल्याण के लिए प्रार्थना की।
इस दौरान उन्होंने श्रद्धालुओं को संबोधित करते हुए कहा कि “हनुमान जी की भक्ति से हर संकट दूर होता है” और सभी से धर्म के मार्ग पर चलने की अपील की।
स्थानीय लोगों का कहना है कि उनके आगमन से पूरे क्षेत्र में धार्मिक उत्साह बढ़ गया है और दूर-दूर से लोग दर्शन के लिए पहुंच रहे हैं।




शुभम मिश्रा प्रयागराज के जाने माने पत्रकार है विगत 2 वर्षो से रिलाएबल मीडिया भारत से जुड़े हुए है

