प्रयागराज: बिशप जॉनसन स्कूल की प्रिंसिपल को बर्खास्त करने की मांग, अधिवक्ता रजनीश कुमार सिंह ने दी आंदोलन की चेतावनी

Please Share

प्रयागराज: इलाहाबाद हाई कोर्ट के अधिवक्ता रजनीश कुमार सिंह ने बिशप जॉनसन स्कूल की प्रिंसिपल के खिलाफ मोर्चा खोल दिया है। एक प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान उन्होंने स्कूल प्रशासन से मांग की है कि आरोपी प्रिंसिपल को तत्काल प्रभाव से पद से हटाया जाए।

​अधिवक्ता रजनीश सिंह ने एक पत्रकार वार्ता के दौरन आरोप लगाया कि बीते 6 तारीख की रात उन पर गोलियां चलाई गईं। पुलिस जांच में यह बात सामने आई है कि इस हमले के पीछे एक महिला (प्रिंसिपल) और उसके कुछ सहकर्मी शामिल थे। हालांकि, कोर्ट द्वारा महिला की रिमांड निरस्त कर उन्हें जमानत दे दी गई है, लेकिन अधिवक्ता का कहना है कि वह महिला मीडिया में आकर अनर्गल बयानबाजी और झूठी कहानियां सुना रही है। अधिवक्ता ने आरोप लगाया कि शिक्षा के मंदिर की प्रमुख होने के बावजूद प्रिंसिपल रात के अंधेरे में नशे में धुत होकर एक अधिवक्ता पर गोलियां चलवाती हैं।​झूठे साक्ष्य: महिला द्वारा फॉर्च्यूनर कार के रंग और नंबर प्लेट को लेकर दिए जा रहे बयानों को रजनीश सिंह ने पूरी तरह मनगढ़ंत और निराधार बताया है।उन्होंने कहा कि शुरुआत में उन्हें लगा कि पुलिस निष्पक्ष जांच कर रही है, लेकिन अब जांच में ढिलाई और हीला-हवाली नजर आ रही है।
​​रजनीश कुमार सिंह ने बिशप जॉनसन स्कूल के ट्रस्टियों और हेड को सीधे तौर पर चेतावनी दी है:अगर इस प्रिंसिपल को तुरंत बर्खास्त नहीं किया गया, तो हम सड़कों पर उतरकर बड़ा प्रदर्शन करेंगे। प्रयागराज शिक्षा और संस्कृति की नगरी है, हम इसके संस्कारों पर कोई कलंक नहीं लगने देंगे।”​अधिवक्ता ने पुलिस प्रशासन से भी किसी के दबाव में न आकर न्याय का साथ देने की अपील की है। उन्होंने स्पष्ट किया कि एक जागरूक नागरिक और अधिवक्ता होने के नाते वे अपने अधिकारों की लड़ाई लड़ना जानते हैं।

RMB News Desk

Reliable media Desk 24/7