Basti News: बंद घर में चोरी करने के दो आरोपी गिरफ्तार
हर्रैया। थाना क्षेत्र के भदावल कला गांव में 16 अप्रैल को हुए चोरी की घटना का पुलिस महज पांच दिन के भीतर खुलासा कर दिया। दो शातिर चोरों की गिरफ्तारी भी हुई है। पुलिस ने दोनों के पास से चाेरी के 1.57 लाख रुपये नकदी भी बरामद किया है।
सीओ हर्रैया स्वर्णिमा सिंह ने बताया कि गांव निवासी योगेश कुमार सिंह 16 अप्रैल को अपने घर से शहर के डमरूआ मोहल्ले में नवनिर्मित भवन के गृह प्रवेश कार्यक्रम में पहुंचे थे। घर पर ताला लगा हुआ था। सुनसान पाकर अज्ञात लोगों ने उनके घर का ताला तोड़कर खंगाल डाला। रात करीब 12 बजे घर लौटे तो दरवाजे का ताला कटा और आलमारी व बाॅक्स का ताला टूटा था। जेवरात व नकदी चोरी हो चुका है। दो रिश्तेदारों के भी सामान चोरी हो गए थे।
घटना की जानकारी होने के बाद से ही पुलिस सक्रिय हो गई। काफी खोजबीन के बाद मुखबिर से सूचना मिली कि दो संदिग्ध लोग भदावल क्षेत्र में घूम रहे हैं। पुलिस ने घेराबंदी करके दोनों को दबोच लिया। जिनकी पहचान भदावल गांव के ही अंकित सिंह और अमित शर्मा के रूप में हुई है। पूछताछ में दोनों ने चोरी करने की बात को स्वीकार किया है। दोनों लोगों के पास से 1.57 लाख नकदी बरामद हुआ है।
आरोपियों के खिलाफ विधिक कार्रवाई कर न्यायालय में पेश किया गया। वहां से दोनों को जेल भेज दिया गया है।

अनिल शुक्ला स्पेशल करेस्पोंडेंस रिलाएबल मीडिया भारत बस्ती ,उत्तर प्रदेश है RMB में 10 वर्षो से रहकर पत्रकारिता कर रहे है।

