बड़े-बड़े ठाकुरों की घरों से महिलाओं को काम के लिए खींचकर निकालो… विवादों के ‘बादशाह’ हैं मंत्री बिसाहूलाल
Drag the women out of the Thakurs’ homes to work. एमपी के खाद्य आपूर्ति मंत्री बिसाहूलाल सिंह (Bisahulal Singh Controversial Statement) ने एक बार फिर से विवादित बयान दिया है। उन्होंने कहा है कि ठाकुरों के घर से महिलाओं को खींचकर काम के लिए निकालिए। इसके बाद समाज में समानता आएगी।
शहडोल
शिवराज सरकार (Shivraj Minister Controversy) में खाद्य आपूर्ति मंत्री बिसाहू लाल सिंह का विवादों से पुराना नाता है। कांग्रेस का साथ छोड़कर बिसाहूलाल सिंह ने 2020 में बीजेपी का दामन थामा था। इसके बाद सिंह इनके कई विवादित बयान सामने आए हैं। शहडोल में एक कार्यक्रम को संबोधित करते हुए बिसाहूलाल सिंह ने फिर से विवादित बयान दिया है। इसके बाद कांग्रेस लाल हो गई है। बिसाहूलाल सिंह समाज में समानता लाने के लिए लोगों से अपील कर रहे हैं कि बड़े-बड़े ठाकुरों के घर से महिलाओं को काम के लिए खींचकर बाहर निकाले। इसके बाद ही समाज में समानता आएगी।
बिसाहूलाल सिंह ने लोगों से कहा कि ये लोग अपने घर की महिलाओं को लाकर कोठरी में बंद कर दते हैं। आंगन लिपने और धान काटने का काम दूसरी महिलाएं करती हैं। इससे समाज में समानता कैसे आएगा। बिसाहूलाल सिंह ने कहा कि हम यहां भाषण देंगे और करेंगे कुछ नहीं, तो महिलाएं कैसे आगे बढ़ेंगे। वह वहां मौजूद लोगों को भड़काते हुए कहते हैं कि आप बड़े-बड़े ठाकुर महिलाओं को घर से खींचकर लाओ और उनसे काम करवाओ।
विवादों से बिसाहू का पुराना नाता
बिसाहूलाल सिंह अपने बयानों को लेकर हमेशा चर्चा में रहते हैं। कुछ दिन पहले उन्होंने महंगाई को लेकर विवादित बयान दिया था। साथ ही लोगों को गुना-भाग समझाया था। उन्होंने कहा था कि इससे किसानों को फायदा हो रहा है। इस महंगाई को स्वीकार करें।
कांग्रेस उम्मीदवार की पत्नी को कहा था ‘रखैल’
2020 से पहले तक बिसाहूलाल सिंह कांग्रेस में थे। वरिष्ठ विधायक होने के बावजूद मंत्री नहीं बन पाए थे। मौका मिलते ही पाला बदल लिए। उपचुनाव में जीत गए और बीजेपी ने मंत्री बना दिया। उपचुनाव के दौरान ही उन्होंने कांग्रेस उम्मीदवार विश्वनाथ सिंह के खिलाफ बयान दिया था। बिसाहूलाल सिंह ने कहा था कि उन्होंने अपनी दूसरी पत्नी की जानकारी छिपाई है। वह उनकी ‘रखैल’ है। यह वीडियो जमकर वायरल हुआ था।
नोट बांटते हुए वीडियो हुआ था वायरल
विवादों के बादशाह बिसाहूलाल सिंह का एक उपचुनाव में एक नोट बांटते हुए वीडियो भी वायरल हुआ था। वायरल वीडियो में वह वोटरों को नोट बांट रहे थे। इसे लेकर काफी फजीहत हुई थी। उपचुनाव के दौरान कांग्रेस ने इसे लेकर चुनाव आयोग से शिकायत भी की थी।
कांग्रेस ने साधा निशाना Drag the women out of the Thakurs’ homes to work.
कांग्रेस प्रवक्ता नरेंद्र सलूजा ने ट्वीट कर कहा है कि लगता है कि बीजेपी ने राजपूत समाज, सिंधी समाज, ब्राह्मण बनिया समाज के रोज अपमान का काम शुरू कर दिया है। रामेश्वर शर्मा के बाद अब मंत्री बिसाहूलाल सिंह राजपूत समाज की महिलाओं के बारे में अपमानजनक टिप्पणी करते हुए। इसके पहले मुरलीधर राव बनिया और ब्राह्मण समाज का अपमान कर ही चुके हैं।

Reliable media Desk 24/7

